| | |

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का ‘ई-समाधान’ ऐप बना विद्यार्थियों के लिए राहत, 70 में से 66 शिकायतों का 7 दिन में समाधान

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल पहल को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा लॉन्च की गई ‘ई-समाधान’ मोबाइल एप्लीकेशन विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

विश्वविद्यालय के अनुसार अब तक एप्लीकेशन पर 70 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 66 शिकायतों का समाधान सात दिन के भीतर कर दिया गया है। इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अंकसूची सुधार, डिग्री, छात्रवृत्ति, परीक्षा और माइग्रेशन जैसी समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

ई-समाधान ऐप पर सबसे ज्यादा शिकायतें मार्कशीट करेक्शन, डिग्री, परीक्षा संबंधी समस्याओं और माइग्रेशन से जुड़ी दर्ज हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद शिकायत लेकर सीधे विश्वविद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

विश्वविद्यालय द्वारा ऐप के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। DAVV से संबद्ध कॉलेजों में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं तथा विद्यार्थियों को एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे आसानी से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकें।

विद्यार्थियों ने भी इस पहल को काफी उपयोगी बताया है। उनका कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कई बार विश्वविद्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज हो रही है और उसका स्टेटस भी ऑनलाइन देखा जा सकता है। शिकायत का समाधान होने पर विश्वविद्यालय की ओर से फोन के जरिए सूचना भी दी जाती है।

Share

Similar Posts