सलमान खान ने उधार लेकर पिता सलीम खान के लिए खरीदी थी 9 लाख की घड़ी, देखने पर पड़ी थी डांट

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन का दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पहली महंगी चीज अपने पिता Salim Khan के लिए खरीदी थी। सलमान ने खुलासा किया कि उन्होंने उधार लेकर 9 लाख रुपए की रोलेक्स घड़ी खरीदी थी, जिसे देखकर उनके पिता ने पहले उन्हें डांट लगा दी थी।

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया कि जब उन्होंने दोबारा घड़ियां पहनना शुरू किया, तो उनके पिता ने वही घड़ी उन्हें वापस पहनने के लिए दे दी। अभिनेता ने कहा कि उस समय उनके पास पूरे पैसे नहीं थे। उनके पास केवल करीब 4 लाख रुपए थे, जबकि बाकी रकम उन्होंने उधार लेकर घड़ी खरीदी थी क्योंकि उन्हें वह घड़ी अपने पिता के लिए बेहद पसंद आई थी।

घड़ी देखकर सलीम खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता को घड़ी दिखाई तो सलीम खान ने नाराजगी जताते हुए कहा, “तुमने अभी ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया है और ये सब करना शुरू कर दिया? क्या तुम खुद को सुल्तान ऑफ ब्रुनेई समझते हो?” हालांकि बाद में घड़ी को ध्यान से देखने के बाद उन्होंने कहा, “ओह, यह तो ज्वेलरी का पीस है।”

अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 26–28 साल तक घड़ियां पहनना बंद कर दिया था। सलमान ने स्पष्ट किया कि लोग उन्हें अलग-अलग घड़ियों में देखते हैं, लेकिन उनके पास सिर्फ एक रोलेक्स घड़ी है, बाकी दोस्तों की होती हैं।

फिल्मों की स्क्रिप्ट कभी नहीं पढ़ी!

इसी बातचीत में सलमान खान ने यह भी चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने आज तक किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। उन्होंने कहा, “मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं।” अभिनेता ने ‘वीर’, ‘चंद्रमुखी’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों की कहानी लिखने में योगदान दिया है।

कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही Matrubhoomi: May War Rest in Peace में नजर आएंगे, जिसमें अभिनेत्री Chitrangda Singh भी होंगी। इसके अलावा वह अभिनेत्री Nayanthara के साथ नई फिल्म SVC63 की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान निर्देशक जोड़ी Raj Nidimoru और Krishna D. K. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी नजर आ सकते हैं, जिसमें Kareena Kapoor Khan के शामिल होने की चर्चा है।

Share

Similar Posts