| |

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम पहुंचे, रंगपो में हुआ भव्य स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम पहुंचे, रंगपो में हुआ भव्य स्वागत

पाक्योंग। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे। सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित रंगपो के टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया।

खराब मौसम के कारण उपराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर से सिक्किम पहुंचने का कार्यक्रम प्रभावित हुआ। इसके बाद वे बागडोगरा हवाईअड्डे से राष्ट्रीय राजमार्ग 10A के रास्ते सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचे।

रंगपो में अतिरिक्त सचिव गृह (प्रोटोकॉल) एवं राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी मिंगमा डिकी शेरपा, पाक्योंग की जिलाधिकारी परी बिश्नोई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारु रुचल और रंगपो की एसडीएम सुजाता सुब्बा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति को पारंपरिक खादा भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ गंगटोक स्थित राजभवन के लिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति आज राजधानी गंगटोक में आयोजित सिक्किम राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह दौरा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष महत्व रखता है।

Share

Similar Posts