छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज मंडला दौरे पर, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज मंडला दौरे पर, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल
मंडला। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर मंडला पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले की ऐतिहासिक नगरी रामनगर में आयोजित ‘आदि उत्सव-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल रमेन डेका एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर सुबह करीब 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 11 बजे रामनगर स्थित चौगान मैदान के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 11:30 बजे ‘आदि उत्सव-2026’ में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर एक बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे, जहां भोजन एवं विश्राम करेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे राज्यपाल चिल्फी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
माना जा रहा है कि आदि उत्सव-2026 में आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय कला का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।






