सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट; जानें आज के ताजा रेट

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान देश के अधिकांश बाजारों में सोना 300 से 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया, जबकि चांदी 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।
बाजार में तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 1,62,340 रुपये से 1,64,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये से 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
दूसरी ओर, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का असर देखने को मिला, जहां हाजिर सोना 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,614.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 87.04 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,62,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,62,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,64,190 रुपये, कोलकाता में 1,62,340 रुपये, जयपुर में 1,62,490 रुपये, लखनऊ में 1,62,490 रुपये और पटना में 1,62,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दक्षिण भारत के बाजारों में भी सोने की चमक बनी हुई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,62,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।






