महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, उज्जैन में भस्म आरती में हुईं शामिल

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री Tamannaah Bhatia ने मंगलवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। अभिनेत्री ने भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

जानकारी के अनुसार, Tamannaah Bhatia मंगलवार सुबह करीब तीन बजे Mahakaleshwar Temple पहुंचीं। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। अभिनेत्री ने करीब दो घंटे तक भस्म आरती का दिव्य दर्शन किया।

भस्म आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद उन्होंने मंदिर के चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया

मीडिया से बातचीत में Tamannaah Bhatia ने कहा, “आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इससे बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।”

उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं का एक साथ बैठकर भक्ति में डूबना एक अद्भुत अनुभव है, जो कहीं और देखने को नहीं मिलता।

इधर, मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भस्म आरती के दौरान विशेष इंतजाम भी किए गए थे।

Share

Similar Posts