संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज, 15 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Sanjay Dutt स्टारर फिल्म Aakhri Sawal का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म पहले से ही अपने बोल्ड विषय और संवेदनशील मुद्दों को लेकर सुर्खियों में थी, वहीं अब ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ट्रेलर में देश के इतिहास और राजनीति से जुड़े कई विवादित और चर्चित मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म में महात्मा गांधी की हत्या में आरएसएस की कथित भूमिका, बाबरी मस्जिद विध्वंस और भारतीय आपातकाल जैसे विषयों को उठाया गया है। ट्रेलर इन घटनाओं से जुड़े अनसुलझे सवालों और रहस्यों को सामने लाने की कोशिश करता नजर आता है।

संजय दत्त के दमदार डायलॉग्स ने खींचा ध्यान

ट्रेलर में संजय दत्त कई प्रभावशाली संवाद बोलते दिखाई दे रहे हैं। उनकी गंभीर स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म का गहरा नैरेटिव दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

फिल्म में Sameera Reddy की वापसी भी खास चर्चा में है। इसके अलावा Amit Sadh, नमाशी चक्रवर्ती, Neetu Chandra और Tridha Choudhury भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक ने संभाली कमान

फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।

फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसे बधिर दर्शकों के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ रिलीज किया जाएगा। वहीं दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए भी फिल्म को अधिक सुलभ बनाने की कोशिश की गई है।

Aakhri Sawal 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share

Similar Posts