महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद, BSE-NSE में आज नहीं होगा कारोबार

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज घरेलू शेयर बाजार में कारोबार पूरी तरह बंद है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पहले सत्र में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि शाम 5 बजे के बाद दूसरे सत्र में रात 11:30 बजे तक सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी।

स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के अनुसार BSE में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, न्यू डेट सेगमेंट (NDS-RST), ट्राई पार्टी रेपो, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट (EGR) और कमोडिटी डेरिवेटिव समेत सभी सेगमेंट्स में आज ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा।

वहीं NSE में भी इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, करेंसी डेरिवेटिव, कमोडिटी डेरिवेटिव, म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव जैसे सभी सेगमेंट्स में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।

हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार मई महीने में आज के बाद अगली छुट्टी 28 मई को बकरीद के कारण रहेगी। इसके बाद जून में 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते बाजार में अवकाश रहेगा।

नवंबर में 10 तारीख को बलि प्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। वहीं दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के अवसर पर भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

इस साल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 8 नवंबर (दिवाली) सप्ताहांत में पड़ने के कारण इन्हें अलग से हॉलिडे सूची में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि दिवाली के दिन विशेष परंपरा के तहत मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी, जिसका समय बाद में घोषित किया जाएगा।

Share

Similar Posts