| |

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का शतक बेकार, Sunrisers Hyderabad ने Rajasthan Royals को 5 विकेट से हराया

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi के शानदार शतक के बावजूद Rajasthan Royals को हार का सामना करना पड़ा। Sunrisers Hyderabad ने सवाई मानसिंग स्टेडियम में खेले गए मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने महज 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 33 रन का योगदान दिया।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से Ishan Kishan ने 74 रन और Abhishek Sharma ने 57 रनों की तेज पारी खेली। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी (36 रन) और Heinrich Klaasen (29 रन) ने भी अहम योगदान दिया।

राजस्थान की ओर से Jofra Archer और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर खिसक गई है। दोनों टीमों के अब 10-10 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण हैदराबाद आगे है।

Share

Similar Posts