राशिफल: 25 अप्रैल 2026 – जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष – व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। दुर्लभ स्वप्न साकार हो सकते हैं। मेल-मिलाप से लाभ होगा। कार्यों में प्रगति और सुविधा मिलेगी। प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
शुभांक: 2-4-6
वृष – आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आय-व्यय संतुलित रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्था मजबूत होगी और मातृपक्ष से सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 5-7-9
मिथुन – कामों में देरी संभव है, जल्दबाजी से बचें। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। व्यवसाय में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। कामकाज अधिक रहेगा।
शुभांक: 3-6-8
कर्क – व्यवसाय में उन्नति और खुशी दोनों मिलेंगी। व्यस्तता के कारण आराम कम मिलेगा। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
शुभांक: 1-5-9
सिंह – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें। मेहमान आ सकते हैं। सरकारी कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ संभव।
शुभांक: 4-7-8
कन्या – मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति या कृषि में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। भविष्य की योजनाएं बनेंगी।
शुभांक: 5-8-9
तुला – करीबी लोग ही नुकसान पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। यात्रा टालें। सहयोग कम मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी।
शुभांक: 4-6-7
वृश्चिक – उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभांक: 1-4-7
धनु – धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पिछले प्रयासों का लाभ मिलेगा। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। लेन-देन में सफलता मिलेगी।
शुभांक: 2-4-5
मकर – परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव और असंतोष बना रहेगा। खर्च बढ़ सकता है, सावधानी रखें।
शुभांक: 3-5-6
कुंभ – कामकाज में लाभ और मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और रुका हुआ लाभ मिलेगा।
शुभांक: 4-6-7
मीन – प्रियजनों से मुलाकात का योग है। दिन आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान में वृद्धि होगी।
शुभांक: 2-5-7





