|

C. P. Radhakrishnan का आह्वान— कैंसर बचाव के लिए देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाएं

उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने कहा है कि कैंसर से लड़ने और उसे हराने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशीले पदार्थों और तंबाकू से दूर रहने का आह्वान करते हुए देशभर में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई।

उपराष्ट्रपति शनिवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित ‘कैंसर सर्वाइवर्स डे’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान में कीमोथेरेपी जैसी जटिल प्रक्रिया के स्थान पर टैबलेट के जरिए इलाज की दिशा में हो रही प्रगति उत्साहजनक है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और शुद्ध पानी की उपलब्धता सभी के लिए आवश्यक है, क्योंकि कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने Narendra Modi की पहल पर चल रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत कैंसर रोगियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस योजना में सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसे उपचार शामिल हैं और यह देशभर के सरकारी व निजी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज को कवर करती है। गरीब मरीजों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर देश में तेजी से बढ़ने वाला प्रमुख कैंसर है, जिसके बचाव के लिए टीकाकरण और समय पर उपचार जरूरी है।

इस अवसर पर राज्यपाल Haribhau Bagde ने कहा कि जिस तरह टीबी मुक्त अभियान चलाया गया, उसी प्रकार कैंसर मुक्त राजस्थान के लिए भी व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान को कैंसर का बड़ा कारण बताते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री Gajendra Singh Khimsar ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और कैंसर जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैंसर सर्वाइवर्स पर आधारित एक फिल्म का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts