|

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यशवंतराव केलकर की जयंती पर किया नमन

भोपाल में शनिवार को यशवंतराव केलकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार माने जाने वाले केलकर के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि परम श्रद्धेय यशवंतराव केलकर जी की जयंती पर वे उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि केलकर की व्यक्तित्व निर्माण और वैचारिक अधिष्ठान को मजबूत करने की अद्वितीय पद्धति ने असंख्य कार्यकर्ताओं को संस्कारित किया है।

सीएम ने आगे कहा कि यशवंतराव केलकर का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने केलकर के विचारों को युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।

गौरतलब है कि यशवंतराव केलकर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख विचारकों और संगठन निर्माता के रूप में जाना जाता है। छात्र राजनीति और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आज भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Share

Similar Posts