मनोज बाजपेयी का दमदार फर्स्ट लुक जारी, ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर हुआ वायरल

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर जारी किए गए इस पोस्टर ने फिल्म के रहस्यमयी और गंभीर कथानक की झलक पेश की है।
पोस्टर में मनोज बाजपेयी को पीछे से सूटकेस लेकर एक कॉरिडोर में चलते हुए दिखाया गया है। इसके साथ दी गई टैगलाइन “अगर मैं फेल हुआ… तो इंडिया फेल हो जाएगा” फिल्म की हाई-स्टेक्स कहानी की ओर इशारा करती है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी पर लिखा संदेश “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है” और “यह सिर्फ कुर्सी नहीं… जिम्मेदारी है” साफ संकेत देता है कि फिल्म एक पॉलिटिकल और लीगल ड्रामा होगी, जिसमें सत्ता और जिम्मेदारी के बीच टकराव दिखाया जाएगा।
यह पहली बार है जब विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर कर रहे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी और गीत जावेद अख्तर द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। मजबूत टीम और दमदार कहानी के चलते फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा शुरू हो चुकी है।
अब दर्शकों को इस फिल्म के टीज़र और रिलीज डेट का इंतजार है, जो इसके रहस्य और कहानी से जुड़ी और परतें खोल सकते हैं।






