‘भूत बंगला’ की मजबूत पकड़ जारी, ‘धुरंधर-2’ की रफ्तार धीमी

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अक्षय कुमार की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज के छह दिन बाद भी लगातार स्थिर कमाई कर रही है और दैनिक कलेक्शन के मामले में धुरंधर-2 को पीछे छोड़ती नजर आ रही है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 127.37 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2’ की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने अपने 35वें दिन करीब 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1,121.09 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

हालांकि ‘धुरंधर-2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है, लेकिन मौजूदा समय में ‘भूत बंगला’ को मिल रहा दर्शकों का लगातार समर्थन उसे आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।

अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘धुरंधर-2’ दंगल के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी या नहीं।

Share

Similar Posts