निर्देशक एटली बने दूसरी बार पिता, घर आई नन्हीं परी

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है और उनके घर एक नन्हीं बेटी का जन्म हुआ है।

एटली ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका बेटा मीर अपनी छोटी बहन के आने पर खुशी जाहिर करता नजर आया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एटली ने लिखा, “धन्य महसूस कर रहा हूं।” साथ ही उन्होंने एक प्यारा पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा था— “अब मुझे एक छोटी बहन मिल गई है – बड़ा भाई मीर।”

इससे पहले एटली और प्रिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी एक फैमिली फोटोशूट के जरिए दी थी, जिसमें उन्होंने फैंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा था।

इस खुशखबरी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने दंपति को बधाई दी। सामंथा रुथ प्रभु, कीर्ति सुरेश और काजल अग्रवाल समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजीं।

एटली और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी और 2023 में अपने पहले बेटे मीर का स्वागत किया था। अब बेटी के जन्म के साथ उनके परिवार की खुशियां और भी बढ़ गई हैं।

Share

Similar Posts