सीएम मोहन यादव ने डॉ. राधाकृष्णन की पुण्यतिथि और चंद्रशेखर की जयंती पर किया नमन

मोहन यादव ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में डॉ. राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि वे महान शिक्षाविद, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन ज्ञान, शिक्षा और मूल्यों पर आधारित था, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के आदर्श और विचार देश के युवाओं को शिक्षित, संस्कारित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
वहीं, एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सादगी, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए चंद्रशेखर का योगदान देश के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
उन्होंने दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।






