‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नजर आ सकते हैं वरुण धवन, मेकर्स ने दिया ऑफर

निर्देशक Vivek Agnihotri की आगामी फिल्म Operation Sindoor को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए मुख्य भूमिका में Varun Dhawan को लेने पर विचार किया जा रहा है।

यह फिल्म Bhushan Kumar के साथ मिलकर बनाई जा रही है, जिसकी घोषणा के बाद से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स ने वरुण धवन को फिल्म का ऑफर दिया है और अभिनेता ने इसमें शुरुआती दिलचस्पी दिखाई है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी, जिसके बाद वे इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

गौरतलब है कि वरुण धवन हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को समय देने के लिए फिल्मों से छोटा ब्रेक पर थे। अब वे एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी की तैयारी में हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में नजर आएंगे, जिसमें Pooja Hegde और Mrunal Thakur भी अहम भूमिकाओं में हैं।

हालांकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आधिकारिक कास्टिंग का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन वरुण धवन के नाम की चर्चा ने फिल्म को लेकर बज़ और भी बढ़ा दिया है।

Share

Similar Posts