अरनिया सेक्टर में मिला संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच जारी
Arnia Sector के साई क्षेत्र में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह गुब्बारा गरोरे नाले के पास सरदारी खेल मैदान में शनिवार सुबह करीब 6:55 बजे देखा गया।
सूचना मिलते ही सीमा पुलिस चौकी साई की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर लिया। हरे और सफेद रंग के इस गुब्बारे को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए पुलिस चौकी में रखा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद वस्तु के स्रोत और उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं।
अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से 31 मार्च तक किसानों के कल्याण के लिए आवंटित केंद्रीय निधियों का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने यह निर्देश कल नई दिल्ली में आयोजित बैठक में कई राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया। बैठक में राष्ट्रीय…
निर्वाचन आयोग ने गोवा सहित पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की समयसीमा को बढ़ाकर 19 जनवरी कर दिया है। अब इन क्षेत्रों के मतदाता इस तिथि तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की समयसीमा बढ़ाई…
विदेश मंत्रालय आज नई दिल्ली में पाँचवा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान आयोजित करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार, टीओ ची हेन, बदलती दुनिया में स्थायी साझेदारियाँ विषय पर व्याख्यान देंगे। यह वार्षिक स्मृति व्याख्यान श्रृंखला, दूरदर्शी और प्रखर राजनेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी…
भोपाल, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी 201 सांसदों और विधायकों का शनिवार से पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया। इसका शुभारंभ अनौपचारिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। यहां भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन छावनी परिषद स्थित “अटल वाटिका” में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय…