अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर ‘राका’ का ऐलान, बदले लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

जारी पोस्टर में अल्लू अर्जुन का अब तक का सबसे अलग और चौंकाने वाला अवतार देखने को मिला है। उनके चेहरे का एक हिस्सा भेड़िए जैसे फर और नुकीले पंजों से ढका हुआ है, जबकि उनकी काजल से सजी आंखें काफी आकर्षक और रहस्यमयी नजर आ रही हैं। आधा गंजा और रफ हेयरस्टाइल इस किरदार को और भी इंटेंस बनाता है।

दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें Deepika Padukone भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘पुष्पा’ के बाद बढ़ी उम्मीदें

Pushpa जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अल्लू अर्जुन से इस प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। अपने करियर में लगातार नए प्रयोग करने वाले अभिनेता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह बड़े और अलग सिनेमा के लिए जाने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि ‘राका’ को एक भव्य पैन-इंडिया फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और विजुअल एक्सपीरियंस देने वाली होगी। फैंस अब इस फिल्म के अगले अपडेट और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share

Similar Posts