Hemant Khandelwal का दो दिवसीय दौरा शुरू, चार जिलों में बैठकों को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal मंगलवार से दो दिवसीय प्रवास पर निकल गए हैं। इस दौरान वे रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिण्ड जिलों में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी Ashish Agrawal के अनुसार, खण्डेलवाल आज दोपहर 12 बजे रायसेन में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे छोटी टोली बैठक में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे शाम 4:30 बजे विदिशा पहुंचकर जिला बैठक और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे, जबकि शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन, 8 अप्रैल को मुरैना में सुबह 10 बजे जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधि बैठक और 11:30 बजे छोटी टोली बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भिण्ड में बैठकों को संबोधित करेंगे और शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक के साथ दौरे का समापन करेंगे।
इस दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करने पर विशेष जोर रहेगा।
अमरीका के प्रतिनिधि डेमोक्रेट अमी बेरा और रिपब्लिकन जो विल्सन ने भारत और अमरीका के बीच रणनीतिक संबंधों के ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाला एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया है। अमी बेरा, जो कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवारत भारतीय-अमरीकी सदस्य हैं, ने कहा कि दोनों देशों के बीच दशकों से बढ़ते संबंध…
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को उड़ान संचालन शुरू करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट की एयरोड्रोम सुरक्षा योजना को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब एयरपोर्ट प्रशासन विमानन कंपनियों और अन्य भागीदारों…
मध्य-पूर्व में जारी बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं और इस तनावपूर्ण स्थिति को तुरंत रोका जाना चाहिए। मैक्रो ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि ईरानी शासन…
भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच और न्यायिक प्रक्रिया दोनों मोर्चों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर मध्य प्रदेश महिला आयोग की टीम ने भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचकर मामले की आरोपी और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से मुलाकात की, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दिल्ली…
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने “जागृत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026” को मंजूरी दे दी है, जिससे यह Punjab Sacrilege Law अब लागू हो गया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इसे बड़ा कदम बताते…