‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म

Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 17वें दिन के 25.65 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1,013.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
वैश्विक स्तर पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक करीब 1,605.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। वीकेंड के दौरान आई तेजी ने फिल्म की कमाई को एक बार फिर रफ्तार दी है।
हालांकि ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू स्तर पर रिकॉर्ड बना लिया है, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसे अभी Pushpa 2: The Rule, Baahubali 2: The Conclusion और Dangal जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना बाकी है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब इस बात पर टिकी है कि फिल्म आने वाले दिनों में इन बड़े रिकॉर्ड्स को कब तक तोड़ पाती है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।






