रिजर्व बैंक ने आरबीएल बैंक के अधिग्रहण के लिए एमिरेट्स एनबीडी बैंक को दी मंजूरी

Emirates NBD Bank ने अक्टूबर 2025 में लगभग 26,853 करोड़ रुपये में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था। आरबीआई के अनुसार, बैंक को कम से कम 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

साथ ही, Securities and Exchange Board of India के नियमों के तहत एमिरेट्स एनबीडी को आरबीएल बैंक का प्रमोटर वर्गीकृत करने पर भी कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। हालांकि, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत इसके मतदान अधिकार को 26 प्रतिशत तक सीमित रखा जाएगा।

 नियामकीय शर्तें

इस सौदे के लिए भारत सरकार, फेमा (Foreign Exchange Management Act) और अन्य नियामकीय मंजूरियां आवश्यक होंगी। इसके अलावा, निवेश समझौते में तय शर्तों को भी पूरा करना होगा।

इससे पहले Competition Commission of India (सीसीआई) ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

संचालन मॉडल में बदलाव

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इस अधिग्रहण के बाद बैंक पर पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मॉडल के तहत विदेशी बैंकों के लिए निर्धारित नियम लागू होंगे।

साथ ही, बैंक को अपने ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ में आवश्यक संशोधन कर नियामक की मंजूरी लेनी होगी।

क्या होगा असर

इस डील को भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक बड़े विदेशी निवेश के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की वित्तीय प्रणाली की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी।

Share

Similar Posts