Raghav Chadha का आआपा हाईकमान पर हमला, बोले- मेरी खामोशी को हार मत समझना

आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता Raghav Chadha ने राज्यसभा में उप नेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी हाईकमान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, आआपा ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर Ashok Mittal को राघव चड्ढा के स्थान पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।
इस फैसले से आहत राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे खामोश करवाया गया है, हारा नहीं हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है। चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संसद में हमेशा आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए—जैसे महंगाई, एयरपोर्ट पर महंगा खाना, टोल वसूली, बैंकिंग और टेलीकॉम से जुड़े मसले।
Raghav Chadha ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को उनके बोलने पर रोक लगाने की सिफारिश की गई है। उन्होंने पूछा कि आखिर उनकी आवाज को क्यों दबाया जा रहा है।
उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे उनका साथ बनाए रखें, क्योंकि वे आम आदमी की आवाज उठाते रहेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब की राजनीति में Raghav Chadha लंबे समय तक पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं, लेकिन हाल के समय में उनकी सक्रियता कम नजर आई है।
यह पूरा घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के अंदरूनी हालात और नेतृत्व के बीच संभावित मतभेदों की ओर इशारा करता है, जो आने वाले समय में पार्टी की राजनीति पर असर डाल सकता है।






