ईरान ने की कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन की बौछार, फ्यूल स्टोरेज टैंकों में लगी भीषण आग

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत के Kuwait International Airport पर ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले के कारण फ्यूल स्टोरेज टैंकों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया।
Civil Aviation Authority Kuwait के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल राजही ने इस घटना को “खुला हमला” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला ईरान और उसके समर्थित सशस्त्र समूहों द्वारा किया गया।
Kuwait Aviation Fuel Company के फ्यूल टैंकों को निशाना बनाए जाने से आग तेजी से फैल गई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार नुकसान मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर और उपकरणों तक सीमित है।
Gulf News की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी असर डाल सकते हैं।






