|

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 36 उड़ानें, संकट के बीच बड़ा ऑपरेशन

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 36 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

टाटा समूह के नेतृत्व वाली इन एयरलाइनों ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि 31 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से कुल 36 शेड्यूल्ड (निर्धारित) और नॉन-शेड्यूल्ड (विशेष) उड़ानों का संचालन किया जाएगा। यह निर्णय क्षेत्र में जारी अस्थिर स्थिति के बीच यात्रियों की सुविधा और आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

एयरलाइन के अनुसार, कुल 36 उड़ानों में से 20 उड़ानों को ‘नॉन-शेड्यूल्ड सेवाओं’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने के लिए संचालित की जा रही हैं।

इन उड़ानों में दुबई, अबू धाबी, रियाद और मस्कट जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि उड़ानों का संचालन प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

कंपनी के अनुसार, सभी उड़ानों का संचालन संबंधित भारतीय नियामक प्राधिकरणों और यूएई के स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

Share

Similar Posts