| |

अमित शाह की असम में चुनावी बैठक, BJP ने बनाई जीत की रणनीति

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने असम दौरे के दौरान शनिवार रात पार्टी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

गुवाहाटी स्थित भाजपा राज्य मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में चुनाव प्रचार की प्रगति की समीक्षा की गई और जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

अमित शाह राज्य में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान को तेज करने के उद्देश्य से असम पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके अलावा आर्य विद्यापीठ कॉलेज से नेपाली मंदिर तक आयोजित एक विशाल रैली में भी हिस्सा लिया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व सांसद प्रदान बरुवा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नेताओं ने चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाने, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। भाजपा नेतृत्व ने आगामी चुनाव में गठबंधन की मजबूत जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है।

Share

Similar Posts