राशिफल 29 मार्च 2026

🔴 मेष

अपने करीबी लोगों से सतर्क रहें, पीठ पीछे नुकसान हो सकता है। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। विवाद से बचें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।


🟢 वृष

बुरी संगति से दूर रहें। लेन-देन में स्पष्टता रखें। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🟡 मिथुन

कारोबार विस्तार के योग हैं। शिक्षा और व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।


🔵 कर्क

नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं।


🟠 सिंह

कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लेन-देन की समस्याएं हल होंगी। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।


⚪ कन्या

भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी होगा। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।


🟣 तुला

नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में लाभ मिलेगा। सफलता मिलने के योग हैं।


⚫ वृश्चिक

प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करें।


🟤 धनु

मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।


⚙️ मकर

यात्रा और सैर-सपाटे के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। दिन की शुरुआत में जरूरी कार्य पूरे कर लें, सफलता मिलेगी।


🌊 कुंभ

मनोरंजन पर खर्च होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


🐟 मीन

सुबह से ही सफलता के संकेत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कम मेहनत में लाभ मिलने के योग हैं।

Share

Similar Posts