|

‘सरके चुनर’ विवाद: राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही और संजय दत्त समेत 5 को भेजा समन

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने चर्चित ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही, संजय दत्त समेत पांच लोगों को समन जारी किया है।

आयोग ने अपने अधिनियम, 1990 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की है। आयोग के अनुसार, गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं, जिसे गंभीरता से लिया गया है।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त सामग्री प्रथम दृष्टया यौन संकेतात्मक और आपत्तिजनक प्रतीत होती है, जो भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकती है।

इस मामले में आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम, निर्माता वेंकट के नारायण और निर्देशक किरण कुमार को समन भेजा है।

सभी को निर्देश दिया गया है कि वे 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होकर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि पर कोई भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह मामला फिलहाल मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share

Similar Posts