प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि और नवसंवत्सर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को चैत्र नवरात्रि और नवसंवत्सर के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में सभी नागरिकों के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वे विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करें और देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाएं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने नवसंवत्सर के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष हर व्यक्ति के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा भावना को और मजबूत करे।
उन्होंने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह नया साल राष्ट्र निर्माण के लिए देश के सामूहिक प्रयासों को नई गति देगा और भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के लिए असीम प्रसन्नता, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने का संदेश दिया।






