अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति: प्रधानमंत्री मोदी

Narendra Modi ने स्वास्थ्य और व्यायाम के महत्व पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया और कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है।
प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हुए सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में संस्कृत का यह सुभाषित साझा किया—
“व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्।
आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”
व्यायाम से मिलता है स्वास्थ्य और दीर्घायु
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सुभाषित का अर्थ बताते हुए कहा कि व्यायाम से उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु, शक्ति और सुख प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा सौभाग्य है और जीवन में हर कार्य की सफलता का आधार भी स्वस्थ शरीर ही है।
स्वस्थ जीवन की कामना
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना जीवन के लक्ष्य हासिल करना कठिन होता है। इसलिए सभी लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने अंत में देशवासियों के लिए स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना भी की।






