राज्यसभा चुनाव: बिहार के लिए भाजपा ने नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक, 16 मार्च को मतदान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने संबंधित राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शुरू कर दी है।
इसी क्रम में भाजपा ने बिहार के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया है।
चुनावी रणनीति और समन्वय पर रखेंगे नजर
पार्टी नेताओं के अनुसार दोनों पर्यवेक्षक राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान बिहार में पार्टी की रणनीति और समन्वय की निगरानी करेंगे।
इसके साथ ही वे भाजपा विधायकों के साथ संवाद स्थापित कर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का काम करेंगे।
कई राज्यों में हो रहे हैं चुनाव
बिहार की पांच सीटों के अलावा ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी राज्यसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने इन राज्यों में भी चुनाव प्रबंधन के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
16 मार्च को होगा मतदान
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
वहीं चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है। भाजपा और अन्य राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर अपने विधायकों के साथ लगातार रणनीतिक बैठकों में जुटे हुए हैं।






