टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव, जय शाह और गौतम गंभीर ने भी किए दर्शन

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी दिखाई दी। मंदिर पहुंचकर तीनों ने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर देश की जीत के लिए आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देशभर में जीत का जश्न

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतरकर खुशी मना रहे हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम प्रबंधन की आस्था और सादगी ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।

फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराया

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता और कुल मिलाकर तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था।

भारत अब टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share

Similar Posts