ईरान का दावा: बहरीन स्थित अमेरिकी जुफैर सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी जुफैर नेवल बेस पर मिसाइल हमले का दावा किया है। ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बताया कि यह कार्रवाई केशम द्वीप स्थित समुद्री जल शोधन संयंत्र पर कथित हमले के जवाब में की गई।
आईआरजीसी के अनुसार, हमला ठोस और तरल ईंधन से चलने वाली सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइलों से किया गया। हालांकि इस हमले से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
इससे पहले, ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिकी युद्धपोत पर्सियन गल्फ में प्रवेश करते हैं, तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिकी नौसेना तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए जहाज तैनात कर सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मार्ग स्ट्रेट ऑफ होरमुडज से होकर गुजरता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। हालिया घटनाक्रम से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सुरक्षा स्थिति और जटिल हो सकती है।





