जगदीप धनखड़ ने महाकालेश्वर मंदिर में किए भस्म आरती दर्शन

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए।
धनखड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में विशेष आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।