छपरा में भक्ति और उत्साह के साथ हुआ रामनवमी मंडप पूजन, शोभा यात्रा की तैयारी शुरू

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है।
आगामी श्रीराम शोभा यात्रा की सफलता और इसे निर्विघ्न संपन्न कराने के संकल्प के साथ शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर मंडप पूजन का आयोजन किया गया। इसी के साथ इस वर्ष की रामनवमी समारोह की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है।
इस वर्ष शहर में दो प्रमुख समितियों – श्रीरामनवमी शोभा यात्रा समिति, छपरा और श्रीरामजन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास, छपरा – द्वारा मंडप पूजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और स्थानीय शोभा यात्रा समितियों के तत्वावधान में बड़ी संख्या में राम भक्त एकत्रित हुए।
आयोजकों ने बताया कि मंडप पूजन पारंपरिक शुरुआत के रूप में किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का धार्मिक और सामाजिक महत्व और बढ़ गया।





