आईसीसी टी20 विश्व कप 2026: सुपर 8 चरण का पहला मुकाबला आज न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में सुपर 8 चरण आज से शुरू हो रहा है। सुपर 8 के पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
भारत अपना पहला सुपर 8 मुकाबला कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेलेगा।
सुपर 8 चरण में टीमें दो ग्रुप्स में बंटी हैं।
ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
हर टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से भिड़ेगी और ग्रुप के शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
इससे पहले, कल रात ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका में खेला गया। ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने केवल नौ ओवर और चार गेंदों में पूरा कर लिया। मिचेल मार्श ने नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि एडम जैम्पा ने 4 विकेट लिए और उन्हें प्लैयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह सुपर 8 चरण क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक मुकाबलों से भरा रहेगा।






