| |

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम: चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर

मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि 23 और 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी जिलों में मौसम का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई, और कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों में भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर और छतरपुर समेत 20 से अधिक जिलों में वर्षा हुई। तेज आंधी का असर फसलों पर भी पड़ा है। रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में गेहूं की फसलें आड़ी हो गईं, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश की संभावना है। आसपास के जिलों में भी मौसम बदला रह सकता है।

जबलपुर में शुक्रवार देर रात हल्के बादल छाए रहे और वातावरण में नमी महसूस की गई। शनिवार सुबह करीब 6 बजे शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share

Similar Posts