|

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 122 अंक उछला; निफ्टी 25,500 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन Share Market Today में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार ने संभलते हुए बढ़त हासिल की।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का Sensex Today 121.68 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,619.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का Nifty Today 45.85 अंक यानी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 25,500.20 के स्तर पर पहुंच गया।

सेक्टरवार रुझान

आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है, जबकि PSU Bank Stocks में खरीदारी का रुझान बना हुआ है। निवेशक चुनिंदा सेक्टरों में सतर्क रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

रुपये में गिरावट

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे कमजोर होकर 90.95 के स्तर पर आ गया। Rupee vs Dollar की चाल पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।

पिछले कारोबारी सत्र का हाल

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,236.11 अंक (1.48 प्रतिशत) गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 365 अंक (1.41 प्रतिशत) टूटकर 25,454.35 पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी रह सकती है।

Share

Similar Posts