| |

एआई समिट में भाग लेने भारत पहुंचे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पॉहमेलॉ

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए वैश्विक नेता लगातार भारत पहुंच रहे हैं। आज स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पॉहमेलॉ नई दिल्ली पहुँचे।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति पॉहमेलॉ की यह यात्रा भारत-स्विट्जरलैंड की साझेदारी को विभिन्न पारस्परिक हित वाले क्षेत्रों में और अधिक मजबूत करने में सहायक होगी।

यह आगमन दोनों देशों के बीच रणनीतिक, तकनीकी और वैश्विक सहयोग को और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

Share

Similar Posts