|

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: मुद्रा बाजार बंद, शेयर बाजार में रहेगा कारोबार

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) बाजार गुरुवार को बंद रहेगा। शुक्रवार को ही मुद्रा बाजार में लेन-देन फिर से शुरू होगा।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में कारोबार जारी रहेगा। निवेशक आज भी शेयर खरीद और बिक्री कर सकते हैं, लेकिन पैसों और शेयर्स का सेटलमेंट नहीं होगा।

महाराष्ट्र राज्य में आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश है। सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से संचालित होगा। मुंबई, नागपुर और बेलापुर समेत राज्य की सभी बैंकों की शाखाएं आज बंद रहेंगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 19 फरवरी को सिर्फ महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन राज्य में सेटलमेंट हॉलिडे के रूप में मनाया जाएगा, लेकिन शेयर मार्केट में सामान्य कारोबार जारी रहेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक शेयर बाजार में सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन पैसों और शेयरों का वास्तविक लेन-देन आज नहीं होगा, इसलिए ट्रेडिंग में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है।-

Share

Similar Posts