केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल दौरे पर, मायापुर इस्कॉन मुख्यालय में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कोलकाता पहुंचने के बाद नदिया जिले के मायापुर स्थित ISKCON Mayapur मुख्यालय जाएंगे।
श्री शाह श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
दौरे के दौरान गृह मंत्री जयपताका स्वामी महाराज के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे, जिसमें आध्यात्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा वे मंदिर परिसर में आयोजित एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता बढ़ी है। शाह के इस कार्यक्रम को धार्मिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने सोमवार को संसद में देशभर के महिला आयोगों की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए दिल्ली महिला आयोग को तुरंत पुनः शुरू करने और सभी राज्यों में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की। महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवालसंसद में बोलते…
Mansukh Mandaviya गुरुवार, 7 मई को 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ करेंगे। यह पहल नए श्रम संहिताओं के तहत प्रस्तावित की गई है और श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Ministry…
मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किए जाने के बाद भाजपा ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने इस फैसले के बाद उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक को दर्शाने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री भारत के वाइब्रेंट स्टार्टअप तंत्र के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। चयनित स्टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमी यात्रा के अनुभवों को भी साझा किए। स्टार्टअप इंडिया नवाचार, उद्यमशीलता को बढ़ावा…