|

मोहाली में स्कूलों और Fortis Hospital Mohali को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

चंडीगढ़ से सटे Mohali में मंगलवार सुबह स्कूलों और Fortis Hospital Mohali को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें स्कूलों के साथ-साथ अस्पताल का भी उल्लेख किया गया है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह ईमेल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही Punjab Police मौके पर पहुंची और एहतियातन स्कूलों को खाली करवा लिया गया। फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि फोर्टिस अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann उपचाराधीन हैं और सोमवार रात उन्हें दोबारा भर्ती किया गया था। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी कथित रूप से ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई है।

इससे पहले भी मोहाली और Chandigarh में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में झूठी साबित हुई थीं। बावजूद इसके, पुलिस सतर्कता बरतते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Share

Similar Posts