राशिफल 09 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

♈ मेष

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता महसूस हो सकती है। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
शुभांक: 3-6-8


♉ वृष

दूसरों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग प्रगति का मार्ग आसान करेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभांक: 6-7-9


♊ मिथुन

समय थोड़ा नकारात्मक परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। भरोसेमंद लोग भी पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य आज ही निपटा लें।
शुभांक: 3-4-8


♋ कर्क

परिवारजन का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। संतान की उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा।
शुभांक: 4-8-9


♌ सिंह

संतान पक्ष की समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। मेहमानों का आगमन संभव है।
शुभांक: 6-8-9


♍ कन्या

पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। व्यापार में वृद्धि और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।
शुभांक: 4-2-9


♎ तुला

माता पक्ष से लाभ मिलेगा। धन संबंधी थोड़ी कठिनाई रह सकती है। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी।
शुभांक: 6-8-9


♏ वृश्चिक

नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा शुभ रहेगी। मेल-मिलाप से लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 2-6-7


♐ धनु

आर्थिक संकोच संभव है। सभा-गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी।
शुभांक: 3-7-9


♑ मकर

कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी। साझेदारी में लाभ मिलेगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे। यात्रा का योग बन सकता है।
शुभांक: 6-7-8


♒ कुम्भ

शंकाओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आलस्य त्यागें और धैर्य रखें। समय थोड़ा प्रतिकूल है, लेकिन सही निर्णय से स्थिति संभलेगी।
शुभांक: 2-5-7


♓ मीन

पूर्व नियोजित कार्य सफल होंगे। जोखिम से बचें। उत्साह और आशा से कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभांक: 3-7-8

Share

Similar Posts