सर्राफा बाजार में सोने की चमक, चांदी में हल्की गिरावट दर्ज

घरेलू सर्राफा बाजार में आज दिन के पहले सत्र में सोने के भाव में मजबूत तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली कमजोरी दर्ज की गई। बाजार में बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के चलते सोना आज 720 से 780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसके विपरीत चांदी की कीमत में करीब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक गिरावट देखी गई।
सोने की कीमतों में आई इस तेजी के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये से 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये से 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। चांदी की कीमत में हल्की गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,940 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,53,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।






