|

एनडीए संसदीय दल की बैठक में भारत–अमरीका व्यापार समझौते को लेकर पीएम मोदी को बधाई

नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान सांसदों ने नरेंद्र मोदी को भारत–अमरीका व्यापार समझौते के लिए बधाई दी। बैठक में इस समझौते को भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापारिक स्थिति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान, ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के सांसद एम. थंबी दुरई सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सांसद उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सांसदों ने कहा कि भारत–अमरीका व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत होती वैश्विक कूटनीति और आर्थिक नीति का प्रमाण है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

एनडीए नेताओं ने विश्वास जताया कि इस व्यापार समझौते के माध्यम से भारत वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी भूमिका और मजबूत करेगा तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को गति मिलेगी। बैठक में समसामयिक राजनीतिक और संसदीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Share

Similar Posts