राशिफल 02 फरवरी 2026: किस राशि को लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष

कारोबारी काम में नया तालमेल बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कर्ज और रोगों से मुक्ति संभव है। इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभांक: 5, 6, 8

वृष

काम पर पैनी नजर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 6, 7, 8

मिथुन

स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल होगी। मेल-मिलाप से लाभ मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। आशा और उत्साह बना रहेगा।
शुभांक: 2, 6, 9

कर्क

शैक्षणिक कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटाएं।
शुभांक: 6, 7, 9

सिंह

कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। माता पक्ष से लाभ मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी।
शुभांक: 4, 6, 7

कन्या

लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी।
शुभांक: 4, 6, 8

तुला

रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। पूर्व नियोजित कार्य पूरे होंगे।
शुभांक: 1, 5, 7

वृश्चिक

नए अवसर मिलेंगे। प्रिय वस्तु की प्राप्ति संभव है। पुराने मित्र से भेंट होगी।
शुभांक: 5, 6, 8

धनु

धार्मिक रुचि बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 2, 6, 8

मकर

परिवार का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। आलस्य से बचें।
शुभांक: 5, 6, 9

कुंभ

जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लें। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 3, 8, 9

मीन

मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभांक: 3, 5, 6

Share

Similar Posts