आपका राशिफल: 31 जनवरी 2026 | जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष (Aries)
कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्कता जरूरी है। भूमि-जायदाद से लाभ के योग हैं।
शुभांक: 5, 6, 7

वृष (Taurus)
जमीन-जायदाद और वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कर्ज और रोगों से राहत के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभांक: 6, 7, 9

मिथुन (Gemini)
पूर्व में किए गए परिश्रम का फल आज मिलेगा। बुद्धि और पराक्रम से सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं, हालांकि व्यापार में धैर्य रखना आवश्यक है।
शुभांक: 5, 7, 8

कर्क (Cancer)
संतोष बनाए रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ साझेदारी लाभकारी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभांक: 5, 6, 8

सिंह (Leo)
कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेल-मिलाप से रुके काम पूरे होंगे। आय-व्यय संतुलित रहेगा और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं।
शुभांक: 3, 5, 7

कन्या (Virgo)
महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें। लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। सहयोग मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 3, 6, 8

तुला (Libra)
राजकीय और पैतृक मामलों से लाभ संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभांक: 5, 7, 9

वृश्चिक (Scorpio)
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, प्राथमिकता तय कर कार्य करें।
शुभांक: 2, 5, 7

धनु (Sagittarius)
आशा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता पक्ष से लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
शुभांक: 1, 5, 7

मकर (Capricorn)
व्यापार में तालमेल और साझेदारी से लाभ होगा। व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के संकेत हैं।
शुभांक: 1, 2, 6

कुंभ (Aquarius)
सहयोग से काम पूरे होंगे। आय के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभांक: 2, 6, 8

मीन (Pisces)
अनावश्यक लेन-देन से बचें। कम परिश्रम में लाभ संभव है। मित्रों के साथ साझेदारी से फायदा होगा, लेकिन व्यापार में धैर्य रखें।
शुभांक: 2, 4, 9

Share

Similar Posts