बलोचिस्तान: सीपीईसी मार्ग पर रुखशान नदी का पुल विस्फोट से क्षतिग्रस्त

  • पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान के पंजगुर जिले में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के प्रमुख मार्ग पर स्थित रुखशान नदी का पुल विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल किसी भी विद्रोही समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार धमाके के कुछ समय बाद पाकिस्तान की सेना मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पुल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति और कारणों की जांच जारी है और पुल को हुए नुकसान का तकनीकी आकलन किया जा रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार विस्फोट से पुल के कुछ हिस्से प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बाद में सीमित यातायात बहाल किया गया। यह पुल CPEC मार्ग के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजगुर के ग्वार्गो इलाके में एक पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई थीं, जो क्षेत्र में सुरक्षा और अवसंरचना की संवेदनशीलता को दर्शाती हैं।

Share

Similar Posts