गुजरात: कार के एयर फिल्टर में छिपाई गई 1.47 करोड़ की ड्रग्स बरामद, तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार
गुजरात के कच्छ जिले के सामख्याली क्षेत्र में ईस्ट कच्छ पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.47 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर बागमर के निर्देश पर की गई, जो पहले भी कई ड्रग्स के खिलाफ सफल ऑपरेशन चला चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रही थी, जब पंजाब से आ रही एक कार को रोका गया। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। पुलिस ने कार की गहरी तलाशी ली, तो बोनट में एयर फिल्टर के नीचे छिपाई गई 147.67 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.47 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, और मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्यवाही ड्रग्स तस्करी को लेकर पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।
पटना।बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूरी नई सरकार को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा— “मैं नीतीश कुमार जी को बधाई देता हूँ, जिन्होंने अब बिहार को नए तरीके से विकसित करने का संकल्प लिया है। बिहार सुशासन और विकास के…
भोपाल-जबलपुर में अगले 24 घंटे में दस्तक देगा मानसून भोपाल, 18 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं, अगले 24 घंटे के अंदर राजधानी भोपाल, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचने की संभावना है। इसी बीच गुजरात-राजस्थान से सटे 5 जिलों में…
मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर इंदौर जिले के Dr. Ambedkar Nagar (Mhow) स्थित उनकी जन्मस्थली स्मारक में मंगलवार को एक विशाल समागम आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री Mohan Yadav विशेष रूप से शामिल होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है।“ उन्होंने प्रदेश में जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करने और सुशासन तथा समावेशी विकास पर जोर दिया।…