गुजरात: कार के एयर फिल्टर में छिपाई गई 1.47 करोड़ की ड्रग्स बरामद, तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार
गुजरात के कच्छ जिले के सामख्याली क्षेत्र में ईस्ट कच्छ पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.47 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर बागमर के निर्देश पर की गई, जो पहले भी कई ड्रग्स के खिलाफ सफल ऑपरेशन चला चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रही थी, जब पंजाब से आ रही एक कार को रोका गया। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। पुलिस ने कार की गहरी तलाशी ली, तो बोनट में एयर फिल्टर के नीचे छिपाई गई 147.67 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.47 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, और मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्यवाही ड्रग्स तस्करी को लेकर पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।
इंदौर, 15 अक्टूबर 2025।विश्व हाथ धुलाई दिवस (Global Handwashing Day 2025) के अवसर पर “साफ हाथ – सेहत का साथ” अभियान के अंतर्गत आज प्रातः आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा स्लम बस्ती रघुनंदन बाग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनीसेफ एक्सपर्ट ने SUMAN-K पद्धति —(S- सीधा, U- उल्टा, M- मुट्ठी,…
Madhya Pradesh में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल Khajuraho में मंगलवार को सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं राजधानी Bhopal में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 10 वर्षों में दूसरा सबसे…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पर्यावरणविद और मां नर्मदा के अनन्य सेवक Anil Madhav Dave की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अनिल माधव दवे का नदियों की अविरलता और पर्यावरण…
भोपाल, 21 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार काे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा बल देशभर में नक्सलवाद को…